बक्सर: जिला खनिज फाउंडेशन निधि में 23.34 लाख रुपये उपलब्ध, जन कल्याणकारी कार्यों में होगा उपलब्ध
Buxar, Buxar | Jun 12, 2026 जिला खनिज फाउंडेशन निधि के प्रभावी उपयोग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सभाकक्ष में डीएम साहिला ने समीक्षा बैठक किया। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण तथा आधारभूत संरचना से जुड़ी विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई। मई तक जिला खनिज फाउंडेशन (DMF) निधि में 23.34 लाख रुपये उपलब्ध हैं।