गिरिडीह: गिरिडीह में विधानसभा समिति की समीक्षा बैठक, विकास योजनाओं में तेजी व समयबद्ध क्रियान्वयन के दिए निर्देश।
झारखंड विधानसभा की अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष- सुरेश पासवान एवं समिति के अन्य सदस्यों का शनिवार को 12 बजे गिरिडीह परिसदन भवन में आगमन हुआ।यहां उपायुक्त रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक, डॉ बिमल कुमार, उप विकास आयुक्त, स्मृता कुमारी एवं नगर आयुक्त, विजय सिंह बीरूआ ने सभी को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।