धरियावद में स्टंटबाजों पर पुलिस का शिकंजा, 5 बाइक जब्त
प्रतापगढ़ जिले के धरियावद में तेज रफ्तार बाइक चलाकर लोगों में दहशत फैलाने वालों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। विशेष अभियान के तहत पुलिस ने पांच मोटरसाइकिल जब्त की हैं। सोशल मीडिया पर गैंग बनाकर स्टंट करने और युवाओं को भड़काने वालों पर भी पुलिस की नजर है। पुलिस ने साफ कहा है कि रील बनाने के लिए स्टंट, तेज रफ्तार बाइकिंग या हथियारों के साथ फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आमजन से भी अपील की गई है कि ऐसे लोगों की सूचना पुलिस हेल्पलाइन 8764535201 या प्रतापगढ़ पुलिस के सोशल मीडिया हैंडल पर दें। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया और सड़कों पर कानून तोड़ने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
#Dhariyawad #PratapgarhPolice #RajasthanPolice #RoadSafety #TrafficRules