फ़िरोज़ाबाद के थाना रामगढ पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपी को आजाद नगर इलाके से मंगलवार की दोपहर चेकिंग के दौरान अरमान नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की मानें तो आरोपी अरमान दुष्कर्म के मामले का आरोपी है। जो काफ़ी समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को सुसंगत धाराओं में जेल भेज दिया है।