सुल्तानपुर: घोसी समाज उत्थान एसोसिएशन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने ईद मिलादुन्नबी पर मेडिकल कॉलेज में किया ब्लड डोनेट
ईद मिलादुन्नबी के मौके पर घोसी समाज उत्थान एसोसिएशन की तरफ से मेडिकल कॉलेज स्थित ब्लड बैंक में ब्लड डोनेशन का आयोजन किया गया।जिसमें समाज के दर्जनों लोगों ने ब्लड डोनेट किया। इस मौके पर संगठन के पदाधिकारी कौसर परवेज फौजी उर्फ मोनू,नेता सिराज अहमद,रियाज खान,मोहम्मद असहर,अधिवक्ता मोहर्रम अली,पूर्व पेशकार पीर बक्श व संगठन के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहें।