सुल्तानपुर: जिले में गणपति पूजा की धूम, आरती और भंडारे का किया गया आयोजन
मुंबई-दिल्ली के साथ सुल्तानपुर नगर क्षेत्र के चौक,ठठेरी बाजार,शाहगंज,डाकखाना,मेजरगंज,राहुल चौराहे समेत कई मोहल्लों में गणपति की धूम मची हुई है।जगह-जगह गणपति के मंडप सजाए गए है।जहां आरती-हवन-पूजन और भंडारे की व्यवस्था की जा रही है।जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।17 सितंबर तक कार्यक्रम चलेगा।18 सितंबर को विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी।