बरेली: देवरनियां क्षेत्र में जंपिंग झूले में करंट आने से किशोर की हुई मौत, सीओ अरुण कुमार सिंह ने दी जानकारी
बहेड़ी थाना क्षेत्र में झूले में करंट लगने से एक किशोर की मौत हो गई। किशोर को अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। दो अन्य किशोर भी करंट की चपेट में आए, लेकिन उनकी जान बच गई। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची देवरनियां थाना पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि गांव में बिना अनुमति झूला लगाया गया था।