डुमरांव: डुमरांव में महाराज की प्रतिमा अनावरण को लेकर सियासत गरमाई, विधायक ने पूर्व विधायक से पोस्ट हटाने को कहा
Dumraon, Buxar | May 24, 2026 डुमरांव में सीएम सम्राट चौधरी द्वारा महाराजा स्व. कमल बहादुर सिंह की प्रतिमा अनावरण को लेकर सियासत तेज हो गई है। पूर्व विधायक डॉ अजित कुमार सिंह का कहना था कि यह अनौपचारिक उद्घाटन है। महाराज की प्रतिमा अनावरण का अपमान है क्योंकि यह उद्घाटन औपचारिक नहीं अनौपचारिक हो रहा है।