फतुहा: अखड़िया गांव में दो समुदायों के बीच जमकर हुई मारपीट
Fatwah, Patna | May 6, 2026 अखडीया गांव में दो समुदाय के बीच जमकर मारपीट हुई है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। गांव के ही एक युवक ने एक युवती को प्रेम प्रसंग में लेकर फरार हो गया है। युवती पक्ष के परिजनों ने युवक पक्ष के परिजनों की जमकर पिटाई कर दी है। इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं। गांव में तनाव व्याप्त है। फतुहा थानाध्यक्ष कुमार रौशन ने बताया कि गांव में पुलिस कैंप कर रही है।