सिंगरौली: संयुक्त व्यापार मंडल की प्रबंध कार्यकारी बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय, होटल प्रताप में हुई बैठक
बुधवार को संयुक्त व्यापार मंडल के प्रबंध कार्यकारी की बैठक अध्यक्ष राजाराम केशरी की अध्यक्षता में होटल प्रताप में संपन्न हुयी। बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुयी तथा कई निर्णय लिये गये। सदस्यता शुल्के बारे में चर्चा हुयी जो पूर्व में तीन सौ रूपये वार्षिक थी उसको 5 सौ कर दी गई है