मदनपुर: कुशहा के राजद नेता जितेंद्र यादव का निधन, 24 दिन पहले कराया था किडनी ट्रांसप्लांट
मदनपुर प्रखंड के कुशहा गांव निवासी एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता जितेंद्र यादव का इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों और समर्थकों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि करीब 24 दिन पहले उन्होंने किडनी ट्रांसप्लांट कराया था। ऑपरेशन के बाद उनकी हालत में अपेक्षित सुधार नहीं हो सका और