ईसागढ़: ईसागढ़ वितरण केंद्र के जांगड़ में शिविर, उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान
अशोकनगर जिले में संपर्क अभियान 2026 के तहत ईसागढ़ वितरण केंद्र के जांगड़ में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनी गईं। जिलेभर में कुल 608 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 450 का मौके पर ही निराकरण किया गया। शिविर में घरेलू और कृषि उपयोग के नए बिजली कनेक्शन जारी किए गए, खराब मीटर बदले गए और वोल्टेज संबंधी समस्याएं भी दूर की गईं।