पोलायकलां: पोलायकलां कृषि उपज मंडी में प्याज की 900 कट्टे और लहसुन की सिर्फ 50 कट्टे हुई आवक
पोलायकलां कृषि उपज मंडी में सोमवार को उपज की आवक कम रही।सोमवार को मंडी में प्याज की 900 कट्टे और लहसुन सिर्फ 50 कट्टे ही आवक हुई। सोमवार शाम को प्राप्त जानकारी अनुसार प्याज 900 रुपये से लेकर एक हजार 300 रुपये क्विंटल तक बिका। जबकि लहसुन 12 हजार रुपये से लेकर 16 हजार पांच साै रुपये प्रति क्विंटल तक बिका।