पोलायकलां: ग्राम रानीबड़ाैद में विवाहित महिला के साथ की गई छेड़छाड़. पुलिस ने एक व्यक्ति पर दर्ज किया केस
ग्राम रानीबड़ाैद में एक विवाहित महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने छेड़छाड़ करने वाले व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। रविवार शाम को पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम रानीबड़ाैद निवासी विवाहित महिला ने शिकायत दर्ज कराई है।