पोलायकलां: पोलायकलां कृषि उपज मंडी में प्याज की 900 कट्टे और लहसुन की सिर्फ 60 कट्टे हुई आवक
पोलायकलां कृषि उपज मंडी में मंगलवार को लहसुन और प्याज की आवक में कमी रही।सिर्फ 960 कट्टे ही आवक हुई। मंडी से मंगलवार शाम को प्राप्त जानकारी अनुसार मंडी में उपज की आवक कम हो रही है। किसान अन्य कार्यों में व्यस्त होने के कारण उपज लेकर मंडी नही आ रहे हैं। जिसके कारण मंडी में आवक कम हुई है।