इटावा: बढ़पुरा थाना क्षेत्र में यमुना नदी में छलांग लगाकर युवती ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस ने युवती की बचाई जान
Etawah, Etawah | Dec 29, 2024 बढ़पुरा थाना क्षेत्र के कुंडेश्वर गांव निवासी युवती ने रविवार शाम 6 बजे अज्ञात कारणों के चलते यमुना पुल ने नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसके बाद राहगीरों की सूचना पर पहुँची थाना पुलिस ने युवती को नदी से निकालकर उसकी जान बचाई और 108 एबुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों की देख रेख में युवती का उपचार जारी।