इटावा: नुमाइश प्रदर्शनी में चाट की दुकान लगाए 2 भाइयों के बीच आपसी विवाद, मारपीट में देवर-भाभी हुए घायल
Etawah, Etawah | Dec 29, 2024 सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत नुमाइश प्रदर्शनी मेले में चाट की दुकान लगाए 2 भाइयों के बीच रविवार शाम 4 बजे मामूली कहासुनी हो गई,जिसमे गुस्साए छोटे भाई कुरावली निवासी 28 वर्षीय सुधीर बाथम पुत्र रामावतार कश्यप ने अपनी भाभी 26 वर्षीय राधा को पीटकर लहूलुहान कर दिया,बड़े भाई ने सुधीर की जमकर पिटाई कर उसे भी लहूलुहान कर दिया।