इटावा: धूमनपुरा पुलिया से 11 किलो 440 ग्राम गांजा और तमंचा के साथ दो तस्करों को एसओजी टीम ने दबोचा, SSP ने किया खुलासा
Etawah, Etawah | Dec 29, 2024 एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने रविवार दोपहर 2 बजे प्रेस वार्ता कर बताया कि कोतवाली और एसओजी टीम ने रविवार तड़के सुबह 2 बजे घूमनपुरा पुलिस के पास बने गांजा की तस्करी करनी वाले दो तस्करों हिमांशु शर्मा अड्डा श्यामलाल, हर्ष कुमार उर्फ कन्हैया निवासी आनंद नगर कोतवाली को मंदिर के पास से गिरफ्तार किया हैं। इनके कब्जे से 11 किलो 440 ग्राम गांजा और 2 तमंचा बरामद हुए।