इटावा: वैदपुरा के गांव नगला बसी में घर के आंगन में युवती का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस ने पोस्टमार्टम करा जांच शुरू की
Etawah, Etawah | Dec 29, 2024 वैदपुरा के नगला वंशी निवासी मजदूर सत्य सिंह जाटव की 19 वर्षीय पुत्री दीपा कुमारी ने संदिग्ध परिस्थितियों में शनिवार रात 8 बजे घर के आंगन में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता चलने पर पिता और तीन छोटे भाई बहनो में कोहराम मच गया। सूचना कर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मै लेकर रविवार दोपहर 2 बजे जिला मुख्यालय पर पोस्टमार्टम करा जांच शुरु की।