पोलायकलां: पोलायकलां मंडी में प्याज-लहसुन के भाव में तेजी, किसानों को मिल रहे बेहतर दाम
कृषि उपज मंडी पोलायकलां में बुधवार को प्याज और लहसुन की अच्छी आवक के बीच भाव में मजबूती देखने को मिली। मंडी में उच्च गुणवत्ता वाले प्याज और लहसुन को किसानों से अच्छे दामों पर खरीदा गया,जिससे किसानों के चेहरों पर संतोष नजर आया। मंडी प्रभारी ने बुधवार दोपहर 3 बजे मंडी के भाव एवं आवक की जानकारी जारी की।