बिलग्राम: मल्लावां में बकरियां चोरी करने से शुरू हुआ अपराध का सफर, 1 लाख का इनामी कलुआ STF और पुलिस के हत्थे चढ़ा
Bilgram, Hardoi | May 21, 2026 हरदोई की मल्लावां पुलिस और आगरा STF को बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे 1 लाख रुपये के इनामी और मोस्ट वांटेड अपराधी कलुआ को आगरा के हाथी घाट इलाके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर लूट,चोरी, गैंगस्टर एक्ट और जानलेवा हमलों समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।