गुरुआ: इटवा में भीषण आग, 10 बीघा अरहर की फसल जलकर राख, किसानों में हाहाकार
Gurua, Gaya | Mar 26, 2026 गुरुआ थाना क्षेत्र के काज पंचायत अंतर्गत इटवा गांव में बृहस्पतिवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक अरहर (राहड़) की तैयार फसल में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 10 बीघा में लगी फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई। इस दर्दनाक घटना में इश्वरी भुइयां, अरुण कुमार, बसंती देवी, शंकर भुइयां, लखन दास समेत दर्जनों किसानों की महीनों