पुपरी: पुपरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में टीकाकरण संबंधी डाटा मैनेजमेंट को लेकर एएनएम का प्रशिक्षण शिविर आयोजित
पुपरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में शुक्रवार को एक बजे दिन में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कफील अख्तर की उपस्थिति में टीकाकरण संबंधी डाटा मैनेजमेंट को लेकर एएनएम को प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर सभी एएनएम को पोटल पर कैसे लोड किया जाए तथा कोई भी बच्चा टीकाकरण से बातचीत न रहे इसको लेकर विस्तार से प्रशिक्षित किया गया।