कानपुर: कोहना में जर्जर मकान का पिलर तोड़ते समय गिरने से हुई मजदूर की मौत
कोहना थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक जर्जर मकान का पिलर तोड़ते समय मजदूर की गिरने से मौत हो गई।मजदूर की मौत के बाद ठेकेदार और अन्य मजदूर मौके से फरार हो गए घटना की जानकारी मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा डीसीपी सेंट्रल ने बुधवार 12:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया आरोपियों की तलाश की जा रही है।