महोबा: महोबा में अवैध तमंचे के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार
Mahoba, Mahoba | Jul 2, 2026 महोबा में सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ वीडियो पोस्ट करने वाले युवक को कोतवाली नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 28 जून को ग्राम डहर्रा मंदिर परिसर में तमंचे के साथ वीडियो वायरल हुआ था।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करमदन सागर पुल के पास से छुट्टन वर्मा उर्फ महेन्द्र वर्मा उम्र 30 वर्ष निवासी डहर्रा को पकड़ा। उसके पास से 315 बोर का तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ।