कासगंज: सदर कोतवाली क्षेत्र में रोटी पर थूक लगाने का वीडियो हुआ वायरल, युवक को हिरासत में लिया गया
शहर में एक होटल कर्मचारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। वीडियो में युवक रोटी बनाते समय संदिग्ध हरकत करता दिख रहा है, जिसे लेकर लोगों में आक्रोश है। सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। युवक ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि वह रोटी फुलाने के लिए फूंक मार रहा था।