जगाधरी: शादीपुर स्कूल के पास देसी पिस्तौल, दो मैगजीन और 20 जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
अजयब सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचे थे। शादीपुर के रहने वाले लक्ष्मण रावत को गिरफ्तार किया है। जिससे मौके पर तलाशी लेने पर देसी पिस्टल के साथ दो मैगजीन 20 जिंदा कारतूस भी उसे बरामद हुए हैं। किसी वारदात की फिराक में यह घूम रहा था। मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।