सिंगरौली: कोतवाली परिसर में पार्षद पति एवं एएसआई के बीच हुई नोकझोंक, एएसआई की तबीयत बिगड़ी नर्सिंग होम में भर्ती
नगर निगम के वार्ड 41 गौतम बुद्ध कॉलोनी में नाली निर्माण को लेकर काफी तूल पकड़ा हुआ है मामला उस समय गरमा गया जब पार्षद पति ने कोतवाली टीआई के कक्ष में एएसआई को वर्दी उतरवाने की धमकी दिया तो उसी बीच आवेश में आकर एएसआई वर्दी उतारने लगे इसी बीच एएसआई विनोद मिश्रा की तबीयत बिगड़ गई और आनन फानन में उन्हें मिश्रा पाली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है।