बांका: खैरा में ओवरलोडेड ट्रकों के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
Banka, Banka | Jun 29, 2026 बांका जिले के खैरा गांव स्थित एलएम सीके उच्च विद्यालय खैरा के पास ओवरलोडेड ट्रकों के आवागमन से क्षतिग्रस्त हो रही सड़क और पुलिया के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। सोमवार की सुबह 8:00 बजे ग्रामीणों बताया कि बरौनी नदी के समीप निर्माणाधीन चेक डैम के लिए 35 से 40 टन तक सीमेंट और अन्य सामग्री लदे भारी ट्रक इस सड़क से गुजर रहे हैं।