उधवा: उधवा प्रखंड कार्यालय में एसआईआर कार्य और आवास योजना की समीक्षा बैठक आयोजित, दिशा-निर्देश जारी
उधवा प्रखंड कार्यालय सभागार में शुक्रवार को अपराह्न करीब 5 बजे एसआईआर कार्य एवं आवास योजना की समीक्षा को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता बीडीओ सह सीओ जयंत कुमार तिवारी ने किया। बैठक में जनसेवक,पंचायत सचिव,ऑपरेटर एवं संबंधित कर्मियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।