भाजपा का 30 साल का गढ़ 30 दिनों में ढह गया
आज देश के तीन राज्यों की तीन महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों पर उप-चुनाव के नतीजे घोषित हुए। इनमें बिहार की बांकीपुर सीट से जनसुराज पार्टी के प्रशांत किशोर, मध्य प्रदेश की दतिया सीट से कांग्रेस के घनश्याम सिंह और गुजरात की मांजलपुर सीट से भाजपा के सतेंद्रभाई पटेल ने जीत हासिल की। बांकीपुर विधानसभा सीट (बिहार) पर खास तौर से सबकी नजरें टिकी थीं, क्योंकि चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर यहां खुद चुनाव मैदान में उतरे थे। उन्होंने भाजपा के उम्मीदवार नीरज कुमार को लगभग 18,953 वोटों के अंतर से हराया । खास बात ये है कि यह सीट 30 साल से भाजपा के कब्जे में थी। इसे भाजपा का अभेद्य गढ़ माना जाता था और यह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट थी। भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने और राज्यसभा सांसद चुने जाने के बाद उन्होंने इस सीट पर विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।
#bihar #madhyapradesh #shortsfeed #shortsreels #instagramreels
Haryana, India | Aug 12, 2026