लैलूंगा: लैलूंगा में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प
लैलूंगा में आयोजित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की संगठनात्मक बैठक में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का संकल्प लिया गया। बैठक में जनसमस्याओं को लेकर आंदोलन की रणनीति बनाई गई और कार्यकर्ताओं से गांव-गांव तक संगठन को सक्रिय करने का आह्वान किया गया।