आगामी मोहर्रम के दृष्टिगत पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल द्वारा जुलूस मार्ग का निरीक्षण…
दिनांक 16.06.2026 को आगामी मोहर्रम के अवसर पर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु पुलिस उपायुक्त (सेन्ट्रल) श्री अतुल कुमार श्रीवास्तव एवं अपर पुलिस उपायुक्त (सेन्ट्रल) डॉ. अर्चना सिंह द्वारा थाना काकादेव क्षेत्रान्तर्गत डबल पुलिया से विजय नगर तक प्रस्तावित अलम जुलूस मार्ग का सघन निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा जुलूस मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन के संबंध में दिए गए प्रमुख निर्देश:
🔸जुलूस मार्ग पर समुचित बैरिकेडिंग सुनिश्चित की जाए।
🔸पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
🔸संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाए।
🔸यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु आवश्यक वैकल्पिक प्रबंध किए जाएं।
🔸जुलूस के दौरान आमजन की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
पुलिस उपायुक्त महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि मोहर्रम को सकुशल एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु सर्वसंबंधित आपसी समन्वय स्थापित कर निर्धारित व्यवस्थाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करें। @Uppolice @Dcpcentralknr