बारां: छबड़ा क्षेत्र में तीन नाबालिगों ने एक साथ विषाक्त पदार्थ का सेवन किया, तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में कराया भर्ती
Baran, Baran | Jul 16, 2025 बारां जिले के छबड़ा थाना क्षेत्र में तीन नाबालिग लड़कियों ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबियत बिगड़ने पर छबड़ा अस्पताल लाया गया जहां से हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। इन लड़कियों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है फिलहाल लड़कियों ने विषाक्त क्यों खाया वह इसकी जानकारी नहीं दे पा रही है पुलिस जांच में जुट गई है।