विदिशा नगर: सोमवार शाम शेरपुरा मे चुनाव कार्यालय का उपमुख्यमंत्री शुक्ल ने किया उद्घाटन,कहा होगी शानदार जीत,कांग्रेसमुक्त हो रहा देश
सोमवार शाम को उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने शेरपुर शिवराज सिंह चौहान के निवास पर चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि चौहान की ऐतिहासिक जीत होगी। प्रदेश में सभी 29 सीटों पर बीजेपी जीतेगी। साथ ही नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा देश कांग्रेस मुक्त होता जा रहा है।