विदिशा नगर: बस के जरिए गंजबासौदा से विदिशा आई महिला के बैग से ₹10 लाख कीमत के जेवर हुए चोरी, कोतवाली थाने में दिया आवेदन
बस के जरिए गंजबासौदा से विदिशा आई महिला के बैग से ₹10 लाख कीमत के जेवर चोरी हो गए। गंजबासौदा निवासी प्रतीक्षा दुबे ने बताया की रविवार दोपहर को बैग में रखें सोने चांदी के ₹10 लाख कीमत के जेवर चोरी हो गए, जिसकी लिखित शिकायत कोतवाली थाने में दी गई है। पीड़ित महिला ने बस के क्लीनर पर चोरी करने की आशंका जाहिर की है।