विदिशा नगर: बीजेपी ने विदिशा में चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने फीता काटा
भाजपा ने विदिशा रायसेन संसदीय सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को प्रत्याशी घोषित किया है। आज विदिशा में शैरपुरा स्थित शिवराज सिंह चौहान के निवास पर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने चुनावी कार्यालय का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।