विदिशा नगर: जिले के नवागत कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य ने कार्यभार किया ग्रहण, निवर्तमान कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने सौंपा कार्यभार
विदिशा जिले के नवागत कलेक्टर श्री बुद्धेश कुमार वैद्य ने आज कार्य भार ग्रहण किया। निवर्तमान कलेक्टर श्री उमाशंकर भार्गव ने विधिवत कार्य भार सौंपा है। नवागत कलेक्टर श्री वैद्य को गुलदस्ता भेंट कर जिला पंचायत सीईओ डॉ योगेश भरसट,अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर, सहित अन्य अधिकारियों ने स्वागत किया। निवर्तमान कलेक्टर श्री भार्गव ने अधिकारियों का परिचय कराया।