घाटशिला: माहलेडीह गांव के समीप ऑटो पलटने से जेसी स्कूल की 7 छात्रा समेत चालक घायल, अनुमंडल अस्पताल में हुआ इलाज
घाटशिला थाना क्षेत्र के माहलेडीह गांव के समीप बुधवार की शाम ऑटो पलटने से सात छात्राओं समेत चालक घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आस-पास के लोगों ने तत्काल ऑटो चालक समेत छात्राओं को अनुमंडल अस्पताल पहुंचा। अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सा डॉ आर एन टुडू ने सभी का प्राथमिक उपचार कर गंभीर रूप से घायल तीन छात्रों को बाहर से एक्स-रे करने को कहा।