नवादा में सोमवार शाम पुलिस और आम लोगों के बीच टकराव का मामला सामने आया है, जहां एक दूध वाहन चालक की कथित पिटाई के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसे लेकर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं, जबकि परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं और निष्पक्ष जांच की मांग की है।