रफीगंज रेलवे स्टेशन के धावा नदी पुल के समीप ट्रेन की चपेट में आने से सोमवार कि अहले सुबह एक युवक की मौत हो गई। सोमवार सुबह 5:30 बजे रफीगंज थाना अध्यक्ष शंभू कुमार में बताया कि मृतक की युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर औरंगाबाद सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है। मृतक के उम्र लगभग 20वर्ष आकी जा रही है। पुलिस पहचान में लगी हुई है।