धमदाहा: रिमांड पर आरोपियों ने खोले कई राज, पूछताछ पूरी होने के बाद उन्हें भेजा गया जेल
धमदाहा :- लापता युवती बरामदगी मामले में 24 घंटे के रिमांड पर भवानीपुर थाना लाए गए दोनों आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में कई अहम राज उजागर किए हैं। हालांकि, पुलिस फिलहाल इन जानकारियों को जांच के मद्देनजर सार्वजनिक करने से परहेज कर रही है।मामले में गिरफ्तार आरोपी मनोज जायसवाल उर्फ प्रह्लाद जायसवाल तथा युवती के प्रेमी नूर मोहम्मद आलम से पुलिस ने गहन पूछताछ की।