मुहर्रम पर्व को लेकर जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने नगर परिषद क्षेत्र का निरीक्षण किया
आज 26 जून, 2026 को आगामी मुहर्रम पर्व के मद्देनजर जिला पदाधिकारी, जहानाबाद, श्रीमती छिरिड• वाई भूटिया एवं पुलिस अधीक्षक, श्री कोटा किरण कुमार ने नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर ताजिया जुलूस की तैयारियों एवं विधि-व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने शांति, सौहार्द और सुरक्षा बनाए रखने का संदेश दिया।
मुहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए संवेदनशील स्थलों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। पूर्व में शांति समिति की बैठकें भी की जा चुकी हैं। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन जुलूस समितियों के साथ लगातार समन्वय में है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि डीजे का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। प्रमुख स्थलों पर वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी, सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी होगी। हथियारों के प्रदर्शन एवं उपयोग पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। आपात स्थिति में जिला नियंत्रण कक्ष ,06114 223013 /पुलिस नियंत्रण कक्ष या 112 पर संपर्क किया जा सकता है।
निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता (राजस्व) श्री अनिल कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी श्री राजीव रंजन सिन्हा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) श्री मनीष कुमार चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
#जिला_प्रशासन_जहानाबाद
#IPRDBihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Jehanabad, Bihar | Jun 26, 2026