मंझनपुर: पाली उपरहार में विकास कार्यों के नाम पर करोड़ों की धांधली का आरोप, ग्रामीणों ने डीएम से जांच की गुहार लगाई
ग्राम सभा पाली उपरहार में विकास योजनाओं में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोपों ने तूल पकड़ लिया है। गांव निवासी अनोखे लाल ने जिलाधिकारी के नाम संबोधित एक ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपकर ग्राम प्रधान और उनके पति गंगा शरण मिश्र के खिलाफ उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।