कांके: लोक भवन के पास केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस का एक दिवसीय धरना
Kanke, Ranchi | May 20, 2026 लोक भवन के पास केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ बुधवार दोपहर करीब एक बजे प्रदेश कांग्रेस ने एक दिवसीय धरना दिया। प्रदेश कांग्रेस के एक दिवसीय धरना में कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि केंद्र सरकार रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर रोक लगाने में विफल रही है।