हाथरस: सदर क्षेत्र के सासनी गेट चौराहे के पास कार और बाइक की टक्कर के बाद हुई मारपीट, युवक हुआ घायल, लोगों की लगी भीड़
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के सासनी गेट चौराहे के पास आज दिन बुधवार को दोपहर 2:30 बजे के लगभग फोर व्हीलर कार और बाइक की टक्कर हो गई जिससे गाड़ी सवाल लोगों ने बाइक सवार से मारपीट कर उसको घायल कर दिया ! अचानक से हुई मारपीट से लोगों की मौके पर भीड़ गई! हंगामा की सूचना पर पहुंची पुलिस के आने से पहले गाड़ी सवार लोग मौके से फरार हो गए! घायल ने थाने शिकायत दी है!