बेनीपट्टी: एसडीपीओ ने थानाध्यक्षों के साथ डीएसपी कार्यालय बेनीपट्टी में की मासिक अपराध समीक्षा बैठक, दिए कई निर्देश
बेनीपट्टी डीएसपी कार्यालय प्रकोष्ठ में मंगलवार को एसडीपीओ नेहा कुमारी की अध्यक्षता में अनुमंडल के सभी थानाध्यक्षों की मासिक अपराध समीक्षा बैठक हुई। जिसमें आगामी होली पर्व व लोकसभा चुनाव के दौरान क्षेत्र में विधि व्यवस्था बनाये रखने, धारा 107 की कार्रवाई करने, अपराधियों की धड़पकड़ करने व शराब तस्करों की गिरफ्तारी करने समेत कई विंदुओ पर चर्चा की गई।