रैणी: अलवर: रैणी में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, फैक्ट्री पर ₹17 लाख का जुर्माना
Reni, Alwar | Apr 6, 2026 जयपुर डिस्कॉम की सतर्कता टीम ने रैणी क्षेत्र में छापेमारी कर बड़ी बिजली चोरी पकड़ी। रितू आइस फैक्ट्री में सीधे 11 केवी लाइन से अवैध कनेक्शन लेकर मीटर व CTPT को निष्क्रिय कर बिजली चोरी की जा रही थी। टीम ने चार मामले दर्ज किए, जिनमें फैक्ट्री पर 17 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।