कायमगंज: नवाबगंज सीएचसी में लगे दो वाटर कूलर हुए खराब, भीषण गर्मी में मरीज ठंडे पानी के लिए तरसने को मजबूर
नवाबगंज सीएचसी में दो वाटर कूलर लगे हैं दोनों खराब है। भीषण गर्मी के कारण दूर-दराज से इलाज कराने आ रहे मरीजों और उनके तीमारदारों को ठंडे पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। CHC के अधीक्षक डॉक्टर लोकेश ने बताया। कि वाटर कूलर खराब होने की शिकायत कई बार नगर पंचायत कार्यालय की जा चुकी है।लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया।चेयरमैन अनिल ने वाटर कूलर सही कराने के निर्देश दिए