बखरी: बखरी विधायक सूर्यकांत पासवान ने विधानसभा में स्वच्छता कर्मियों के मानदेय भुगतान का मुद्दा उठाया, मंत्री से जवाब मांगा
स्थानीय विधायक सूर्यकांत पासवान ने मंगलवार को विधानसभा में स्वच्छता कर्मियों के मानदेय भुगतान के संबंध में मामला उठाया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ लोहिया बिहार में कार्यरत कर्मियों के मानदेय भुगतान की वैकल्पिक व्यवस्था किया जाय। पर्यवेक्षक और स्वच्छता कमी के मानदेय की व्यवस्था पंचायत के 15वीं वित्त योजना मद से की गई है। योजना का दायरा सीमित है।